
छात्राओ ने अध्यापक द्वारा उत्पीड़न करने की उपजिलाधिकारी से की शिकायत ।
बरेली /मीरगंज – मामला तहसील मीरगंज के गांव नगरिया सादात का है जहा छात्राओ ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को शिकायत पत्र देते हुये केदार पब्लिक स्कूल नगरिया सादात के प्रधानाचार्य व अध्यापक रिंकू पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और बताया कि वह छात्राओ के साथ गलत व्यवहार करते है ,और कोचिंग पढ़ने के लिए दबाब बनाते है और मैथ की क्लास में छात्राओ को बेबजह बाहर निकाल देते है और मार्कशीट भी नही देते है ,फीस जमा करने पर फीस भी नही चढाते वही मीरगंज उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने मामले की शिकायत आते ही मामले की जाँच करने के आदेश दिए,दोषी पाए जाने पर कारवाई का आश्वासन छात्राओ को दिया ।
रिपोर्टर: देवेंद्र कुमार शर्मा टीम ए बी लाइव बरेली मीरगंज.




