अलीगढ़ में घर के अंदर शराब बिक्री का वीडियो वायरल, अवैध कारोबार के आरोपों पर उठे सवाल…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

ठेके से बाहर शराब की बिक्री पर सख्ती के दावे… लेकिन अलीगढ़ से वायरल हुआ एक वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम हो रहा है अवैध शराब का कारोबार?”

 

अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र स्थित नगला मसानी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर घर के अंदर शराब बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह चंद रुपयों के लालच में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था।

 

स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति देशी शराब की कैंटीन से जुड़ा हुआ है और कुछ दिन पहले भी नियमों के विपरीत शराब बिक्री को लेकर चर्चा में रहा था।

 

हालांकि, वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित व्यक्ति और प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह आबकारी नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला हो सकता है।

 

अब बड़ा सवाल… क्या वायरल वीडियो पर प्रशासन कार्रवाई करेगा, या अवैध शराब के कारोबार पर उठ रहे सवाल यूं ही बने रहेंगे?

 

  1. हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए जुड़े रहिए AB LIVE NEWS के साथ।
[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *