Ablivenews
“पांच महीने… पुलिस के लिए एक अनसुलझी गुत्थी… लेकिन आखिरकार ब्लाइंड मर्डर की परतें खुलीं, और कातिल कानून के शिकंजे में पहुंच गए। अलीगढ़ पुलिस ने हत्या की ऐसी गुत्थी सुलझाई, जिसकी वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।”
अलीगढ़ पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अलीगढ़ के अनुसार, हरदुआगंज और जवां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर इस मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की फूंकनी, लोहे का कड़ा (आलाकत्ल) और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
यह मामला 2 मई 2026 का है, जब माछुआ नहर पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान खैर थाना क्षेत्र के सहरई गांव निवासी अमित के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। इसी के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एक शव… पांच महीने की जांच… और आखिरकार कानून के शिकंजे में पहुंचे आरोपी।
हर बड़ी खबर सबसे पहले… सिर्फ AB LIVE NEWS पर।



