एक पल की लापरवाही, जिंदगी पर भारी! चारा मशीन में फंसा युवती का हाथ…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“एक पल की लापरवाही… और जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। पशुओं के लिए चारा काट रही 18 वर्षीय युवती का हाथ मशीन में फंसा और देखते ही देखते पूरा परिवार चीख-पुकार में डूब गया। अलीगढ़ से सामने आई यह घटना बेहद दर्दनाक है।”

 

अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव रजातऊ सेऊ में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय शिवानी उर्फ पिंकी, पुत्री आनंदपाल सिंह, अपने घर पर पशुओं के लिए इंजन से चलने वाली चारा काटने की मशीन से चारा काट रही थी।

 

इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

 

परिजन तत्काल घायल युवती को निजी वाहन से अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां सीएमएस डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

 

युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में चिंता और मायूसी का माहौल है।

 

एक छोटी सी चूक… और पूरा परिवार दर्द में डूब गया। ऐसे हादसे यह याद दिलाते हैं कि कृषि और घरेलू मशीनों का उपयोग करते समय सुरक्षा में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

 

हर बड़ी खबर सबसे पहले… सिर्फ AB LIVE NEWS पर।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *