अलीगढ़:मेला श्रीमहाकाली संघ की कार्यकारिणी हुयी गठित.

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

मेला श्रीमहाकाली संघ की कार्यकारिणी हुयी गठित।

अलीगढ़: मेला श्रीमहाकाली संघ की एक बैठक का आयोजन सराय हकीम स्थित बाजार हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुयी। जिसमें मन्दिर महंत कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक का आयोजन किया गया। मेला श्रीमहाकाली संघ का 117 वर्षों से लगातार गोर्वधन के दिन माता महाकाली का मेला निकलता आ रहा है जिसको लेकर श्रीमहाकाली संघ मेला की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मेला के संयोजक संजय गोयल, अध्यक्ष अप्पू बीडी, महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय आरटीओ, कोषाध्यक्ष मनोज टी०डी, मेला इंचार्ज हर्षद हिन्दू, स्वागत अध्यक्ष विशाल आनंद, एंव मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त को बनाया गया। यह जानकारी मेला के मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने दी।

[the_ad id='179']