अलीगढ़:रेलवे रोड कांग्रेस कार्यालय पर रतन टाटा के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा…

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ़:रेलवे रोड कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय उद्योगपति और देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्ट के चैयरमैन रतन टाटा के निधन, जिला महामंत्री कैलाश गौतम के नेतृत्व में शोक सभा रखी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने बताया रतन टाटा जी के निधन पर एक युग का अंत हो गया। वे न केवल भारतीय उद्योग जगत के पथप्रदर्शक थे, बल्कि उनकी सादगी, परोपकार और विनम्रता ने उन्हें एक आदर्श इंसान भी बनाया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यवसाय केवल लाभ कमाने का जरिया नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का एक माध्यम भी हो सकता है। उन्होंने अपनी दूरदृष्टि से देश और समाज के विकास में जो योगदान दिया, वह अनमोल है।रतन टाटा जी ने हर कदम पर न केवल उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि जरूरतमंदों के लिए अपने हाथ हमेशा बढ़ाए रखे। उनके विचार, उनके सिद्धांत और उनकी उदारता हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। उनकी इस अमूल्य विरासत को हम कभी नहीं भूल सकते। बब्बू ठाकुर आशुतोष राहुल कश्यप रविंद्र कुमार नन्हे बाबू पुरुषोत्तम दास राजा जेद खान आदि ने रतन टाटा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दी

[the_ad id='179']