अलीगढ़:अतरौली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मकबरे के नीचे दबे मंदिर को निकालने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

 

अतरौली में बजरंग दल के कार्य कर्ताओं ने उपजिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

अलीगढ़: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अतरौली के मौहल्ला उमराव गंज की सम्पत्ति सख्या 179 चक संख्या 11 पर जो मकबरा बनाया गया है वह सरकारी सम्पत्ति है और इस मकबरे के निर्माण में केवल और केवल सरकारी सम्पत्ति पर बिना किसी पूर्व अनुमति के अवैध कब्जा है, पूर्व में भी इसके अवैध निर्माण कार्य का प्रयास हुआ है जिसे समय-समय पर विरोध करके रूकवाया गया है।

हमारे पुरखों व बडे बुजुर्गों के माध्यम से यह जानकरी संज्ञान में आयी है कि 90 के दशक में वर्षा से यह मकबरा ढ्य गया था तो वहां पर कालेश्वर महादेव मन्दिर के अवशेष दिखाई दिये थे, लेकिन उस वक्त इसका निर्माण चोरी छुपे करा दिया गया था। अतः वह स्थान कालेश्वर महादेव का प्रांगण है। जिस स्थान पर मकबरा निर्मित है। उसके नीचे प्राचीन मन्दिर के अवशेष दवे हुये हैं।
यह सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था से जुड़ा विषय है कि हमारे इष्टदेव देवों के देव महादेव उक्त मकबरे के नीचे दबे हुये हैं प्रकरण के सम्बन्ध में शासन व प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त मकबरे का पुनर्निर्माण का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाये एवं उसकी खुदाई कर पुरात्तव विभाग A.S.I. से जॉच कराई जाये ताकि मन्दिर का सम्पूर्ण सच उजागर हो और उस स्थान पर फिर से कालेश्वर महादेव अपने पूर्व स्वरूप में प्रकट हों।

[the_ad id='179']