हमीरपुर:मौदहा में कमिश्नर व आईजी ने किया पैदल मार्च

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

मौदहा में कमिश्नर व आईजी ने किया पैदल मार्च

मौदहा। हमीरपुर।10 अक्टूबर मौदहा कस्बा में नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार की देर शाम यहां चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त एवं आईजी ने नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मौदहा पहुंचे मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी व आईजी अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर के बड़ा चौराहा से तहसील मार्ग होते हुए मलीकुआ चौराहा, जीजीआईसी चौराहा, थाना चौराहा,नेशनल चौराहा होते हुए देवी चौराहा तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने आम जनमानस से आपसी सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील भी की है। उन्होंने दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी के आयोजकों से मुलाकात कर त्यौहारों के बारे में चर्चा की है । आईजी ने सुरक्षा के दृष्टिगत अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी आशीष यादव सहित कोतवाली प्रभारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।

[the_ad id='179']