बृजराज लक्खा और निशु शर्मा की आवाज़ का बिखरा जादू
अलीगढ़। विख्यात भजन गायक और टी सीरीज कलाकार बृजराज सिंह लक्खा और निशु शर्मा की मनभावन भजन संध्या का आयोजन सारसौल साई मंदिर में भव्यता पूर्वक हुआ।
दोनों भजन प्रवाहकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की संगीतमई प्रस्तुतियां दीं। कजरारे कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन…. , मां मुरादें मेरी पूरी करदे… , मेरे श्याम मुरली वाले….
भजनों पर भक्तगण जमकर झूमे और कलाकारों का करतल ध्वनि से सम्मान बढ़ाया।
सारसौल स्थित सिद्धपीठ मंदिर श्री साई नव दुर्गा मंदिर में संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश अग्रवाल और सचिव राजकुमार गुप्ता
ने बताया कि सोमवार को आयोजित भव्य भजन संध्या में विख्यात भजन प्रवाहक बृजराज सिंह लक्खा और भजन प्रवाहिका निशु शर्मा पहली बार यहां आए थे। आयोजनकर्ता
पंकज धीरज सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।जबकि भजन संध्या का संयोजन श्री राधा बल्लभ म्यूजिकल ग्रुप के दिनेश पंडित द्वारा किया गया ।




