अलीगढ़:उड़ान सोसाइटी ने लगाया मोतियाबिंद जांच शिविर.. 

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

उड़ान सोसाइटी ने लगाया मोतियाबिंद जांच शिविर
अलीगढ़:विकास खंड जवां की नगौला ग्राम पंचायत में उड़ान सोसाइटी द्वारा अपने इक्कीसवें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मोतियाबिंद जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट एवं फ्रेंड्स फॉर कॉज कनाडा के संयुक्त तत्वाधान में लगाए गए शिविर का उद्घाटन प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान दिनेश कुमार बघेल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया ।
उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष की भांति अपना स्थापना दिवस असहाय, निर्धन एवं पीड़ितों की सेवा करके मानती आई है। इसी क्रम में इस वर्ष संस्था ग्राम पंचायत नगौला, तालिबनगर एवं साथा में मोतियाबिंद जांच शिविर लगाकर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट एवं फ्रेंड्स फॉर कॉज कनाडा के सहयोग से कराने जा रही है। आज के शिविर में डेढ़ सौ लोगों की जांच कर लगभग साठ लोगों को चश्मा वितरण एवं बाईस लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निकाला गया है। शिविर में प्रमुख रूप से रुचि सक्सैना, चंचल कुमारी, भावना कुमारी, नीतू वर्मा, रेचल, साधना सिंह, इन्दू कुमारी, नासिर अली खान उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']