अलीगढ़:सर्दी में मत ठिठुरिये,नगर निगम के रैन बसेरे है तैयार..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

नगर निगम ने शुरू किया रैन बसेरे-

महापौर की अपील खुले में नहीं शैल्टर होम में सोए लोग-नगर निगम ने किये है अलाव और विश्राम के पुख्ता इंतजाम

नौरंगीलाल इंटर कालेज, मसूदाबाद बस स्टैंड, केला नगर चौराहे पर चालू हुआ अस्थाई रैन बसेरा-नगर निगम ने स्थाई शेल्टर होम के साथ बनवाये 05 अस्थाई रैन बसेरे

02 ट्रूप कैरियर लोगो को रेन बसेरा में छोड़ने व निगरानी के लिए ज़ोन वाइज़ टीमें बनाई*

अलीगढ़ नगर निगम कठपुला, मसूदा बाद बस स्टैंड, केला नगर व उसके आसपास के एरिया में सर्दियों की रात में खुले में सोने वाले का ध्यान रखते हुए सिविल लाइन के नौरंगीलाल इंटर कालेज, मसूदा बाद बस स्टैंड व केला नगर चौराहे के पास अस्थाई रैन बसेरे बनवाये गए है साथ ही सारसौल जीटी रोड और शमशाद मार्केट पर भी कल से रैन बसेरे तैयार हो जायेगे। नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण किया नारंगीलाल रैन बसेरे में नगर आयुक्त ने महिलाओं और बच्चों को बिस्किट भी बांटे

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता अलाव और पर्याप्त शेल्टर होम व अस्थाई रेन बसेरों की व्यवस्था है नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के संचालित शैल्टर होम/ अस्थाई रैन बसेरा

01.नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला,
02. गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला’
03.भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा) के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष महिला /बच्चों के लिये’
04.नौरंगीलाल इंटर कालेज अस्थाई रैन बसेरा पुरूष और महिला / बच्चों के लिये।
05. मसूदा बाद सिटी साइड अस्थाई रैन
06. शमशाद मार्केट अस्थाई रैन बसेरा
07.सारसौल बस स्टैंड अस्थाई रैन बसेरा
08. केला नगर चौराहा अस्थाई रैन बसेरा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड में व्यापक और बेहतरीन इंतजाम रैन बसेरे शेल्टर होम और अलाव के किए गए हैं । पहली दफा वाटर और विंड प्रूफ रेन बसेरे बनवाये गए है सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवियों से नगर निगम अपील करता है खुले में होने वालों लोगों को इन रैन बसेरे में भिजवाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें.

[the_ad id='179']