अलीगढ़:चोरों के भी अजब कारनामे चुरा ले गए थाने के बाहर खड़ी बाइक..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

हरदुआगंज। चोरों के भी अजब कारनामे  थाने के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर ले गये। पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी है।

नयावास नरेंद्रगढ़ी निवासी अंकित राठौर पुत्र धमेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की देर शाम को एक समझौता नामा के संदर्भ में थाने गया था। अपनी बाइक को जो उसके पिता के नाम पर है। थाने के बाहर खड़ी करके गया था। काम करने के बाद वह जब थाने आया तो देखा कि बाइक मौके पर नहीं थी। कस्बा इंचार्ज निजामुद्दीन खां ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों तलाश किया लेकिन बाइक दिखायी नहीं दे रही है।चोरी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है।
[the_ad id='179']