अलीगढ़:डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में नित्या क्रिएशन द्वारा किया गया उत्पादन प्रारंभ..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में एक और इकाई हुई उत्पादनरत नित्या क्रिएशन द्वारा किया गया उत्पादन प्रारंभ

मंडलायुक्त अलीगढ़ ने किया इकाई का भ्रमण

अलीगढ़:डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह द्वारा भ्रमण किया गया तथा डिफेंस कॉरिडोर में चल रहे और अवस्थापना सुविधा कार्य की समीक्षा की गई। मंडल आयुक्त द्वारा डिफेंस कॉरिडोर के भ्रमण के दौरान नवीनतम संचालित इकाई नित्या क्रिएशन का भ्रमण किया। अन्य आवंटियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में इकाई स्थापना में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्र निर्गत कराया जाए। अब स्थापना सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आगामी 15 दिन के अंदर पूर्व से स्थापित स्ट्रीट लाइट पोल्स पर स्ट्रीट लाइट लगाना तथा उसका संचालन सुनिश्चित कराया जाए। सीवरेज तथा आंतरिक सड़कों के निर्माण के संबंध में भी 15 मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए ।उद्यमियों की मांग पर इकाइयों में अस्थाई एल टी कनेक्शन कराए जाने को लेकर मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से समन्वय स्थापित करने के निर्देश यूपीआईडी के अधिशासी अभियंता को दिए गए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खैर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ,संयुक्त आयुक्त उद्योग , यूपीडा के आगरा परिक्षेत्र के अधिकारी गण तथा उद्यमी नवनीत वार्ष्णेय तथा अन्य आवंटी उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']
और पढ़ें