हमीरपुर:कब्रिस्तान की जमीन से निर्माण गिराया,चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज.

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:


कब्रिस्तान की जमीन से निर्माण गिराया, चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मौदहा हमीरपुर। नगर व क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जे की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। बीती रात नगर के एक कब्रिस्तान में अवैध रूप से निर्माण कराए जाने की शिकायत पर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।आनन फानन में प्रशासन ने नगर लेखपाल से उक्त जमीन की जानकारी मांग उक्त निर्माण अवैध पाया गया जिस पर प्रशासन ने अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कराते हुए तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बताते कि सरकार के निर्देश के अनुसार किसी भी सरकारी जमीन या सार्वजनिक स्थलों पर बिना किसी अनुमति के कोई नई परम्परा या नया निर्माण नही कराया जा सकता इसके बावजूद भी छिमौली रोड के पास बने कब्रिस्तान पर निर्माण कराए जाने की सूचना पर प्रसाशन अलर्ट हो गया। अवैध निर्माण की सूचना पर उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने सत्यम अवस्थी क्षेत्रीय लेखपाल मौदहा द्वारा उक्त जमीन की आख्या मांगी गई जिस पर सत्यम अवस्थी लेखपाल ने आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया की मौजा मौदहा स्थित गाटा सं0- 2874 रकवा 2.0960 हे0 जो अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है जहाँ पर पिलर कर चेयरमैन रजा मोहम्मद श्री नाथ पुत्र नूर मोहम्मद, जावेद पहलवान पुत्र बदरूद्दीन,अनीसउद्दीन पुत्र बिज्जन भाई, अब्दुल कादिर पुत्र अज्ञात, निवासीगण मोहल्ला हुसैनगंज एवं अन्य अज्ञात साथियों द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किये बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेखपाल की आख्या के बाद प्रसाशन सकते में आ गया और किसी बड़ी घटना घटित होने की संभावना के चलते देर रात बुलडोजर की मदद से निर्माणाधीन स्थल को ध्वस्त कर दिया गया।कोतवाली प्रभारी उमेश सिंह ने बताया की अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण स्थल पर मानव शवों की अंत्येष्टि की कुछ कब्रे भी हो सकती है, इस प्रकार अवैध निर्माण से मानव शव के अंत्येष्टि संस्कारों का अपमान किया गया है जिससे समाज में आक्रोश एवं शांति भंग की पूर्ण सम्भावना के मद्देनजर आवेदक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 301 बी0एन0एस0 व 3(1) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम,1984 का नामजद उक्त तीन नामजद आरोपियों सहित अज्ञात साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपीगण की तलाश विभिन्न माध्यमों से की जा रही है। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है और विवादित स्थल को पूर्व की भांति कर दिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, तहसीलदार अनुभव चंद्रा, क्षेत्राधिकारी विनीता पहल सहित कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट:अनवर हुसैन टीम ए बी लाइव न्यूज

[the_ad id='179']