भारत विकास परिषद सेवा शाखा अलीगढ़ द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर नगला मसानी अलीगढ़ में किया गया।
आयोजन की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन कर शुरू किया गया।
वंदे मातरम गायन साधना वार्ष्णेय द्वारा गाया गया।
सभी प्रांतीय और शाखा पदाधिकारियों को अंग वस्त्र (पटका) पहनाकर कर स्वागत किया गया। प्रांतीय वित्त सचिव पी आर शर्मा जी और अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय जी ने अपने उद्बोधन में शाखा द्वारा किए कार्यक्रम की सराहना की और अच्छे कार्यक्रम करने को कहा।
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में सभी गुरुओं को पटका पहना कर सर्टिफिकेट और मोमेंटो दे कर उनका सम्मान किया, छात्रों को भी सर्टिफिकेट और मोमेंटो दे कर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुनीता अरोरा द्वारा गणेश वंदना का गायन किया गया।
श्रीमति कौशल अग्रवाल द्वारा भी एक सुरीला , सुंदर भजन का गायकीय गया।
छात्राओं और गुरुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनका सभी ने सराहा।
![]()
प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय जी,वित्त सचिव पी आर शर्मा,स्थाई प्रकल्प श्री के के अरोरा जी और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सचिव श्री इंद्र स्वरूप भटनागर जी के साथ शाखा संस्थापक जगदीश प्रसाद गुप्ता घुट्टी, अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी जी,सचिव राज कुमार सक्सेना, गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता साधना वार्ष्णेय के साथ शाखा के वरिष्ठ सदस्य ईश्वर चन्द शर्मा, डॉ मदन मोहन शर्मा, डॉ डी के वर्मा,डॉ मनोज शर्मा, मनोहर सिंह, शशि भारद्वाज, प्रतिभा वार्ष्णेय, रश्मि प्रिंस के साथ अन्य सदस्य के साथ कौशल अग्रवाल, सुनीता अरोरा जी भी शामिल हुए।
प्रांतीय सचिव गुरु वंदन छात्र अभिनंदन ने सभी का धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय गान के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
रिपोर्ट:सूरज शर्मा एवं रजनी टीम ए बी लाइव