हमीरपुर के मौदहा से विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल
मौदहा हमीरपुर।शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे घुटनो के नीचे तक कीचड़ के दलदल से ग्रामीण शव यात्रा ले जाने के लिए मजबूर हैं। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि वायरल वीडियो मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा का है जहां पर गांव के ब्रज किशोर कुशवाहा की मौत के बाद शव यात्रा गांव से लगभग डेढ किलोमीटर दूर सढा निकास पर स्थित मोक्षधाम जा रही थी। वायरल वीडियो ने सरकार के विकास के दावों की पोल जरूर खोल दी है। हालांकि हमारे द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन ग्राम प्रधान महेश्वरी दीन प्रजापति ने बताया कि उस रास्ते में पानी भरने के चलते जल जमाव और कटाव हो जाता है जिसको लेकर सडक बनवाने के लिए विधायक निधि से कार्य योजना में डाली गई है और जल्द ही सडक बनना शुरू हो जाएगी।
रिपोर्ट:अनवर हुसैन टीम ए बी लाइव न्यूज.




