हमीरपुर:घर में घुसा युवक.चोर था या आशिक उलझी गुत्थी..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

घर में घुसे युवक को पकडकर किया पुलिस के हवाले

चोर और अवैध सम्बन्ध के बीच उलझी गुत्थी

मौदहा हमीरपुर। बीती रात एक युवक को दूसरे के घर में घुसने के आरोप में मोहल्ले वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि मोहल्ले में चोरी की नीयत और अवैध सम्बंधों के चलते घर में घुसने की चर्चा तेज है।
कस्बे को मोहल्ला कुम्हरौडा निवासी बबलू पुत्र मलखान मोहल्ले के रमेश पुत्र वादेलाल के घर में घुस गया जिसे चोर समझ लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसपर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर रही है। वहीं रमेश की मां ने बताया कि बीते सप्ताह उसके घर से जेवरात चोरी हो गए थे जिनका कुछ पता नहीं है। जबकि उन्होंने अपनी बहू पर भी आरोपी को बुलाने का आरोप लगाया है वहीं मोहल्ले में अवैध सम्बन्ध और चोरी के आरोप में युवक के घर में घुसने की चर्चा हो रही है जबकि मौदहा पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैण्डल के माध्यम से बताया कि,
बब्लू पुत्र मलखान, निवासी मोहल्ला कुम्हरौड़ा, कस्बा एवं थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष, अत्यधिक शराब के नशे में था। नशे की हालत में वह ठेके से अपने घर न जाकर रात्रि लगभग 9:00 बजे अपने ही मोहल्ले के निवासी रमेश पुत्र वादेलाल के घर में चला गया।
उक्त संबंध में रमेश पुत्र वादेलाल द्वारा थाना मौदहा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बब्लू उपरोक्त को थाने लाया गया।
उक्त प्रकरण में सूचनाकर्ता द्वारा कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट:अनवर हुसैन टीम ऐ बी लाइव न्यूज

[the_ad id='179']