
फुफेरे भाई ने ममेरे भाई को पहले मारी गोली,फिर फरसे से काट डाला गला,चारपाई पर मिली रक्तरंजित लाश,हत्यारा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रहसुपुर गांव में मांमा के घर आए एक युवक की चारपाई पर गोली मारने के बाद धारदार हथियार फरसे से गला काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही इलाका थाना अध्यक्ष फील्ड यूनिट टीम सहित पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने ममेरे भाई देवू की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी फुफ़ेरे भाई बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है. तो वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है.गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी से पुलिस हत्या की असली वजह जानने की कोशिश करते हुए मामले की जांच में जुटी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव रहसुपुर का है. यहां मांमा के घर आए ममेरे भाई को पहले गोली मारने के बाद हत्यारे फूफेरे भाई ने धारदार हथियार फरसे से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी. थाना विजयगढ़ क्षेत्र के भटौली गांव निवासी ममेरे भाई देबू की प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारने के बाद धारदार हथियार से गला काट कर हत्या करने के बाद हत्यारा फूफेरा भाई बंटी उसकी खून से लथ पथ लाश को चारपाई पर छोड़कर मौके से फरार हो गया. गांव के अंदर गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी और भगदड़ मच गई.. ग्रामीण तोड़कर मौके पर पहुंचे तो मामा के घर घूमने के लिए आएं युवक देवु की लाश लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ी हुई थी. ग्रामीणों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी फूफेरे भाई बंटी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और फरसे को बरामद करते हुए हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया.पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का निकल कर सामने आ रहा है. हालांकि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने घटना को लेकर बताया कि 7 अक्तूबर को रहसूपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का मर्डर हो गया है. प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया. क्राइम सीन को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में थाना हरदुआगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.




