अलीगढ़ थाना क्वार्सी मंजूरगढ़ी क्षेत्र से आज सुबह करीब 07.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गाँव के बाहर खेतों में स्थित देवस्थल को किसी अराजक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है एवं दानपात्र चोरी कर लिया है, इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया , प्रकरण में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर 3 टीमें गठित की गई हैं।




