
अलीगढ़:कहते है पूत के पांव पालने में दिखते है,ऐसी ही कहावत को चरितार्थ किया है अलीगढ़ में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अश्वनी ठाकुर के ज्येष्ठ पुत्र कौस्तुभ ने जिसने 44 वे नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता को उत्तीर्ण किया प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया था।और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें घर पर आमंत्रित कर आशीष वचन तो दिया ही साथ ही कौस्तुभ को गले लगाकर स्नेह उत्साहवर्धन भी दिया, अश्वनी ठाकुर एवं कौस्तुभ मूलतः अलीगढ़ के कमौना ग्राम के निवासी है अश्विनी ठाकुर पूर्व में गाजियाबाद ,मुरादाबाद जैसे बड़े महानगरों में संघ के जिला प्रचारक रहे है,कौस्तुभ को मुख्यमंत्री धामी के साथ साथ कई वरिष्ठ संघ के पदाधिकारियों सहित अनेकों लोगों ने शुभकामनाएं दी है।




