आज का इतिहास:जानिए क्या है 11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

आज का इतिहास

11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
ओत्तो वान विटल्सबाश को 1208 में जर्मनी का राजा चुना गया।
गुरु गोविन्द सिंह 1675 में सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना 1745 में इंग्लैंड में घुसी।
ब्रिटेन के उपनिवेशों में 1765 में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
कार्टाहेना कोलंबिया ने 1811 में स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
चिली ने 1836 में बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने 1905 में द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने 1913 में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
पोलैंड ने 1918 में खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को 1937 में भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन 1954 में भारत सरकार को सौंपे गये।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1966 में अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी 1973 में नई दिल्ली में शुरू।
संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
अंगोला को 1975 में पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ 1985 में अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का जन्म 1837 में हुआ।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म 1885 में हुआ।
शिक्षा मंत्री रहे मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म 1888 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म 1888 में हुआ।
अमेरिकी उपन्यासकार (स्लोटर हाउस पांच) कर्ट वोन्नीगट का जन्म 1922 में हुआ।
भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म 1924 में हुआ।
भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म 1926 में हुआ। पत्रकार अमिताभ चौधरी का जन्म 1927 में हुआ।
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म 1936 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म 1936 में हुआ।
भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म 1943 में हुआ।
नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म 1950 में हुआ।
भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक का जन्म 1955 में हुआ।
अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री डेमी मूर का जन्म 1962 में हुआ।
11 नवंबर को हुए निधन
मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का 1971 में निधन।
प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का 1982 में निधन।
कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का 1994 में निधन।
आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का 2008 में निधन।
11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)

[the_ad id='179']