जनपद अलीगढ़ के अतरौली छर्रा रोड स्थित पाली मोड़ के समीप कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत में 57 वर्षीय महिला घायल हो गई।जानकारी के अनुसार लगभग 8 बजे छर्रा की ओर से आ रही तेज गति कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी जिसके चलते कार सवार महिला शकुंतला देवी पत्नी काली चरण गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पास के ही अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार पांच लोग थाना अतरौली के ग्राम पुरानी में किसी मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे। कार सवार सभी लोग दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिसमें शकुंतला देवी पत्नी कालीचरण अनिल कुमार पुत्र राजेश्वर आशीष कुमार पुत्र काली चरन। गुन गुन पुत्री राजेश कुमार तथा राजेश कुमार पुत्र बाबूजी निवासी दिल्ली के बताए जा रहे हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं। ट्रैक्टर ग्राम गनियावाली के मोनू कुमार का बताया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी अंकित सिंह ने पुलिस पुलिस टीम सहित। मौके पर पहुंच कर। दोनों वाहनों को। को रास्ते से हटाकर। रास्ते को सुचारू कराया। वहीं दोनों वाहन मालिकों ने पुलिस को शिकायत पत्र नहीं दिया है। पुलिस। शिकायत पत्र के पश्चात कानूनी कार्रवाई करेगी।





