अलीगढ:-अंडमान में तैनात कर्मचारी की हृदयघात से मौत, आज शाम पैतृक गांव पहुंचेगा शव..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ:-अंडमान में तैनात कर्मचारी की हृदयघात से मौत, आज शाम पैतृक गांव पहुंचेगा शव।

अलीगढ :-खैर क्षेत्र के गांव उसरम से एक दुखद खबर सामने आई है। गांव निवासी 56 वर्षीय अतुल सिंह, पुत्र रूप सिंह, की हृदयाघात के चलते उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में डीएसए विभाग में कार्यरत थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।
परिजनों के अनुसार, 23 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे अतुल सिंह को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल सिंह की असामयिक मृत्यु की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव उसरम पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार लगातार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया।कि आज शाम लगभग 6 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव उसरम पहुंचेगा। शव के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुटने की संभावना है। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अतुल सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने उन्हें एक मिलनसार और जिम्मेदार व्यक्ति बताया, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें