अलीगढ :-हर वर्ष की भांति गोमत गांव में निकली काली मैया की भव्य शोभायात्रा, शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन की सराहना..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ :-हर वर्ष की भांति गोमत गांव में निकली काली मैया की भव्य शोभायात्रा, शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन की सराहना।

अलीगढ :-खैर तहसील क्षेत्र के नोहझील बाजना रोड स्थित गोमत गांव में नवरात्रि पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ “आठे की मैया” के काली मैया स्वरूप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पथवारी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भक्तगण ढोल-नगाड़ों की धुन पर माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर काली मैया का स्वागत किया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई।कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। और पूरा आयोजन शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भक्तगणों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना करते हुए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। श्रद्धालुओं का कहना था।कि प्रशासन के सहयोग से ही इस प्रकार के बड़े धार्मिक कार्यक्रम सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित हो पाते हैं।अंत में श्रद्धालुओं ने काली मैया की पूजा-अर्चना कर जिले में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। साथ ही सभी ने मिलकर जनपद में शांति बनाए रखने की प्रार्थना भी की।यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का भी प्रतीक बनकर सामने आया।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें