व्यापारियों ने किया चक्का जाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज।
जनपद के खैर कस्बे में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए व्यापारियों ने सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चौराहे को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा और भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों ने किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी। कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया। कि उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और प्रशासन हालात को काबू में करने में जुटा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारियों का कहना है। कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं। और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
संजय शर्मा (भाजपा नेता, खैर): “जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
पीड़िता के पिता: “हमें सिर्फ न्याय चाहिए, दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
रिपोर्ट:लक्ष्मण सिंह राघव खैर



