खुर्जा:बर्थडे पार्टी बनी खूनी पार्टी गोली मारकर तीन की हत्या ..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

बुलंदशहर- थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में खूनी संघर्ष।

बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर जिम में चली करीब दो दर्जन गोलियां, तीन लोगों की मौत।

घटनास्थल जिम का निरीक्षण करने पहुंचे और एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी।

एडीजी भानु भास्कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीम गठित, अब तक 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

हत्या आरोपी जीतू सैनी का था बर्थडे, जीतू सैनी ने मृतक अमरदीप को किया था इनवाइट।

अमरदीप ने जीतू के मुंह पर लगाया केक, मुंह पर केक लगाने को लेकर हुआ था विवाद।

विवाद के दौरान अमरदीप ने अपने परिवार के मनीष, आकाश, जिम में बुलाया, फिर हुआ झगड़ा और जीतू बा उसके अन्य साथियों ने चलाई गोलियां।

जनपद के आला अधिकारी मौके पर, सूचना के बाद देर रात डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी जीतू के 3 साथी हत्यारों को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें दे रही दबिश।

थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर चुंगी शुभाष रोड का मामला।

मृतकों के घर पहुंचे तीनों शव, हजारों की भीड़, अंतिम संस्कार को ले जाते शवों को।

अंतिम संस्कार के लिए करीब लगाए गए 200 पुलिस कर्मी

एसपी सिटी समेत कई सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद।

देर रात थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी में हुई थी एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या।

रिपोर्ट:यतीम कुमार टीम ए बी लाइवन्यूज बुलंदशहर

[the_ad id='179']