
खैर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी सम्यक चौधरी के नेतृत्व में तथा सोफा चौकी प्रभारी वैभव त्यागी की सक्रिय भूमिका में पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना खैर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1.अभियुक्त निवासी ग्राम खेड़ा तथा 2.अभियुक्त निवासी गौमत को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना खैर पर मु.अ.सं. 244/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त गोपाल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। जिसमें पूर्व में मारपीट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त के खिलाफ भी इसी मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वैभव त्यागी, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार तथा कांस्टेबल अकुर की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है। कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



