रेलवे रोड पर पेयजल पाईप लाइन मरम्मत के समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

रेलवे रोड पाइप लाइन मरम्मत की घटना के संबंध में

रेलवे रोड पर पेयजल पाईप लाइन मरम्मत के समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना:-नगर आयुक्त

रेलवे रोड पर पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान जलकल फर्म/ठेकेदार के श्रमिक के घायल होने के संबंध में नगर निगम का पक्ष*

 

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा रेलवे रोड क्षेत्र में संचालित सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क, सीवर एवं नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में अप्सरा सिनेमा के सामने सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पूर्व में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था जिससे नागरिकों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि निर्माणाधीन स्थल पर जलकल विभाग द्वारा नामित ठेकेदार द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया था। कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण, बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाए गए थे तथा कार्य में लगे श्रमिकों द्वारा हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के दौरान अचानक सड़क का एक हिस्सा ढह जाने से संबंधित फर्म/ठेकेदार के एक श्रमिक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। जीएम जल एवं संबंधित अवर अभियंता द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल ठेकेदार के श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रारंभिक उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तत्पश्चात वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में उसका समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया।

नगर आयुक्त ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नगर निगम उक्त ठेकेदार के गम्भीर रूप से घायल श्रमिक की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है और हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह कहा कि नगर निगम अपने सभी निर्माण एवं मरम्मत स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त सावधानियां सुनिश्चित कर रहा है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *