
अलीगढ :-मरीज छोड़कर लौट रही 108 एंबुलेंस में रोडवेज बस की टक्कर, हजारों का नुकसान चालक ने दी तहरीर।
अलीगढ :-जनपद के खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को डॉक्टर द्वारा बेहतर उपचार के लिए। मेडिकल रेफर किया गया था। मरीज को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मरीज को सुरक्षित छोड़कर जब एंबुलेंस वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में एक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है। कि अर्राना काटे के समीप एंबुलेंस के आगे चल रहे। एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बचने के लिए। एंबुलेंस चालक ने भी तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन रोक लिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही। रोडवेज बस ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी। कि एंबुलेंस के पिछले हिस्से में काफी नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में एंबुलेंस को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही। कि उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद एंबुलेंस चालक ने खैर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



