अमर उजाला फाउंडेशन का आह्वान : रक्तदान महादान, शिविर कल…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास : अमर उजाला फाउंडेशन का आह्वान : रक्तदान महादान, शिविर कल…

इगलास/अलीगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है तथा रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मलखान सिंह अस्पताल की ब्लड बैंक टीम बुधवार सुबह 10 बजे से रक्त संग्रह का कार्य शुरू करेगी। रक्तदान करने वाले लोगों के हीमोग्लोबिन, वजन, रक्तचाप एवं शुगर की नि:शुल्क जांच भी की जाएगी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह एक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक संस्थाओं से शिविर में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त कई लोगो को जीवनदान दे सकता है

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *