अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित
सोनम सिंह एवं अन्य पीएलवी ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
अलीगढ़ :अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं सहित आमजन को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
शिविर में उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिकए मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता हैए बल्कि परिवारए समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में नीरज सिन्हाए सोनम सिंहए शिवाली यादवए अजयए सत्यप्रकाश गोयल एवं चंचल सारस्वत ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नशा मुक्ति का संदेश जन.जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पीएलवी सोनम सिंह ने बताया कि यह जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया गयाए जिसका उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थए सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण का निर्माण करना है।



