महिला ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, पुलिस ने बताया वाहन को साइड न देने का मामला…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: महिला ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, पुलिस ने बताया वाहन को साइड न देने का मामला…

इगलास/अलीगढ़: पीड़िता सुमन पत्नी किशनपाल सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह कार से फरीदाबाद जा रही थी। नाया रजवाहा से हाईवे पर पहुंचने के दौरान एक स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी थी।

महिला का आरोप है कि हॉर्न बजाकर वाहन हटाने के लिए कहने पर स्कॉर्पियो सवार पांच से सात लोग उतर आए और उनके साथ मारपीट की। आरोपित उनके स्वर्णाभूषण और करीब 1.20 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

क्षेत्राधिकारी इगलास, कमलेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला वाहन को साइड देने को लेकर हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी थाना मुरसान में मारपीट की शिकायत दी है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *