अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न मानव महाजन अध्यक्ष,विवेक बगई बने महामंत्री.

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

अलीगढ़ होटल एसोसिएशन चुनाव:
मानव महाजन अध्यक्ष और विवेक बगाई महामंत्री निर्वाचित हुए घोषित
प्रमीत गुप्ता को फिर मिली कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
“संगठन और पर्यटन विकास हित में होंगे कार्य

अलीगढ़। अलीगढ़ परिक्षेत्र में पर्यटन विकास और राजस्व वृद्धि का पर्याय बनी प्रतिष्ठित अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन( ए.एच.आर.ए) के यहां हुए चुनाव में पुराने नेतृत्व पर सदस्यों ने पुनः भरोसा जताया है।

निर्वाचन प्रक्रिया स्थल होटल यूपी 81 में चुनाव अधिकारी इंद्रजीत सिंह बिल्ला,राजकुमार गुप्ता और पर्यवेक्षक पंकज धीरज ने प्रेस वार्ता में बताया कि होटल एसोसिएशन के इस चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु मानव महाजन एवं अजय कुमार गुप्ता ने ,महामंत्री पद हेतु विवेक बगाई, विशाल शर्मा एवं श्याम नारायण अग्रवाल ने और कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रमीत गुप्ता, दीपक गर्ग एवं प्रशांत वार्ष्णेय ने अपने अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। जिनमें से मानव महाजन, विवेक बगाई और प्रमीत गुप्ता के अलावा अन्य सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने नाम मतदान तिथि से पहले स्वेच्छा से वापिस ले लिए थे। पूरी तरह से शांति पूर्ण और पारदर्शी रही चुनावी प्रक्रिया के उपरांत शुक्रवार को निर्वाचन प्रपत्रों के आधार पर निर्विरोध मानव महाजन को अध्यक्ष , विवेक बगाई को महामंत्री और प्रमीत गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है।
त्रैवार्षिक कार्यकारिणी सत्र 2026 से 2028 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष मानव महाजन , महामंत्री विवेक बगाई और कोषाध्यक्ष परमीत गुप्ता के नामों की आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे गए ।
अलीगढ़ की प्रतिष्ठित होटल एंड रेस्टोरेंट के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक चुनाव व्यवस्था पर निर्वाचन अधिकारियों का आभार जताया है। साथ ही कहा है कि करीब 50 वर्ष पुरानी होटल एसोसिएशन हित में अब पर्यटन विकास, होटल रेस्टोरेंट संचालकों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
इस दौरान एसोसिएशन के मानव महाजन,दीपक गर्ग ,प्रमीत गुप्ता,अमित सर्राफ , अजय गुप्ता , संजीव अग्रवाल , विवेक बगाई , सुमित केएलडी, मनोज वार्ष्णेय , कमल अरोरा , मनोज यादव , राघव उपाध्याय ,निखिल मिल्कबार , राजीव गुप्ता , कमल बगाई, नितिन रॉयल ,प्रतीक अग्रवाल , पवन खंडेलवाल,प्रमेंद्र गौतम ,अमित शर्मा , शांतनु गर्ग , अंबेश शर्मा ,अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *