ई-रजिस्ट्री फ्रंट कानून के विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का प्रदर्शन लगातार जारी….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: ई-रजिस्ट्री फ्रंट कानून के विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का प्रदर्शन लगातार जारी….

इगलास/अलीगढ़। ई-रजिस्ट्री फ्रंट कानून के विरोध में इगलास के अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का आंदोलन 6 जून से लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी प्रतिदिन अलग-अलग तरीकों से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने थाली बजाकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिरिप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शालिनी बघेल, संजय उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह आर्य, नर्मदेश्वर कौशिक, वरुण गर्ग, सौरभ सक्सेना और संतोष अग्रवाल सहित अन्य अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ई-रजिस्ट्री फ्रंट कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *