जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया….

बेसवा/अलीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके योगदान को स्मरण किया।

भाजपा कार्यकर्ता विष्णु गोयल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने उनके राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुरेश चंद शर्मा, सपन सिंह ठेनुआ, यतीश उपाध्याय, कालीचरण शर्मा, निर्मल सोनी, राजवीर शर्मा, अमन अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *