
अलीगढ़:अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार और अलीगढ़ के पूर्व चेयरमैन ओ प अग्रवाल के पोते कुंदन अग्रवाल और हिक्स थर्मामीटर के हरि प्रकाश गुप्ता के पोते यथार्थ गुप्ता ने अलीगढ़ के मान को और बढ़ाया है उन्होंने हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप पीक पर अपने दल के साथ तिरंगा फहराया, अत्यंत खतरनाक ट्रैक को पूरा कर वहाँ पहुंचने का दुस्साहसिक कार्य किया सकुशल संपन्न किया हिमाचल प्रदेश के पीर पंजाल पर्वतमाला में मनाली के पास स्थित एक शानदार 5,289 मीटर (17,350 फीट) ऊँचा पर्वतहै । उच्च-ऊंचाई वाले ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के बीच एक सेतु के रूप में जाना जाने वाला यह चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण ग्लेशियरों को पार करने और खड़ी, खुली ढलानों पर चढ़ाई करने से जुड़ा है, जो पर्वतारोहियों को देव टिब्बा और हनुमान टिब्बा के मनोरम दृश्य प्रदान भी करता है।अलीगढ़ के दोनों युवकों का जज्बा और हिम्मत काबिले तारीफ है..




