“स्टीयरिंग पर आया चक्कर… और देखते ही देखते मौत सामने खड़ी नजर आने लगी…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“स्टीयरिंग पर आया चक्कर… और देखते ही देखते मौत सामने खड़ी नजर आने लगी! खैर कोतवाली के सामने सवारियों से भरी बस बिजली के पोल से जा भिड़ी।”

अलीगढ़ के खैर कोतवाली के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रोडवेज के रंग से पुती एक प्राइवेट बस का चालक अचानक चक्कर आने से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि बस की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद चालक की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

कुछ सेकंड की लापरवाही नहीं… बल्कि ड्राइवर की अचानक बिगड़ी तबीयत ने इस हादसे को जन्म दिया। गनीमत रही कि इस बार बड़ा हादसा टल गया।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *