विवाद के बाद युवक ने की थी आत्महत्या, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास। विवाद के बाद युवक ने की थी आत्महत्या, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

इगलास/अलीगढ़: कस्बा स्थित हाबूड़ा बस्ती के एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया ने बताया कि हाबूड़ा बस्ती निवासी श्याम का मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद श्याम ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पत्नी आरती की तहरीर पर पुलिस ने रामू, बच्चू, शामी और चुटिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रामू और बच्चू को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *