सड़क सुरक्षा को लेकर गोंडा व इगलास ब्लॉक में होगी बैठक…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: सड़क सुरक्षा को लेकर गोंडा व इगलास ब्लॉक में होगी बैठक, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा प्रधानाचार्य रहेंगे उपस्थित…

इगलास/अलीगढ़। हाल ही में स्कूली बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक गोंडा एवं ब्लॉक इगलास में सड़क सुरक्षा विषयक बैठकों का आयोजन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय परिसर में क्रमशः 4 जुलाई शनिवार और 6 जुलाई सोमवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूली वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन बैठकों में संबंधित ब्लॉकों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित तथा सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

बैठकों में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा एसपी ट्रैफिक उपस्थित रहकर सड़क सुरक्षा, स्कूली वाहनों के सुरक्षित संचालन और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *