
Ablivenews
अलीगढ़ रायपुर दहेली में मगरमच्छ का खौफ, दहशत में ग्रामीण, वायरल वीडियो आया सामने, गभाना SDM और वन विभाग को अवगत कराने के बाद भी नहीं हुआ समाधान,
अलीगढ़ के ब्लॉक जवां स्थित गांव रायपुर दहेली में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। मगरमच्छ की मौजूदगी का वायरल वीडियो भी सामने आया है,ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या से गभाना एसडीएम और वन विभाग के इंस्पेक्टर जो कि रायपुर दहेली गांव में तैनात है को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ के गांव के आसपास देखे जाने से लोगों में डर का माहौल है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में भय महसूस कर रहे हैं, जबकि खेतों और जलाशयों के आसपास जाने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मगरमच्छ को नहीं पकड़ा गया और कोई हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
वहीं, गौरव सिंह वन विभाग के अधिकारी के संज्ञान में जब यह समस्या आई तो उन्होंने जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया ।



