राज्यपाल के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-एसएसपी ने किया आरएमपीएसयू का निरीक्षण…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

राज्यपाल के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-एसएसपी ने किया आरएमपीएसयू का निरीक्षण

अलीगढ़ 04 जुलाई 2026 : उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के अलीगढ़ आगमन एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने विश्वविद्यालय के एकेडमिक हॉल में कुलपति एवं रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि तृतीय दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में हो रहा है, जहां महामहिम राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के मेधावी एवं शीर्ष स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को महामहिम राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त छात्राओं में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खेल किट्स का भी वितरण किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बैठक व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ समय से पूर्ण किया जाए, ताकि राज्यपाल के आगमन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *