Ablivenews
अलीगढ़ में आगरा ANTF और रोरावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 846 ग्राम हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है। इसके अलावा साढ़े चार लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अलीगढ़ में हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर आगरा ANTF और रोरावर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी बन्ना देवी क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
यह मामला अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र का है।



