“अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है।

 

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर पूरी तरह पानी में डूबा दिखाई दे रहा है। इंसाफ की आस लेकर कोर्ट पहुंचने वाले मुवक्किलों को सबसे पहले जलभराव की मुश्किल से जूझना पड़ रहा है।

 

कोर्ट परिसर में जगह-जगह भरे पानी के कारण लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय की ये तस्वीरें बता रही हैं कि कुछ घंटों की बारिश ने ही व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी है।

 

पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच अब सवाल यह है कि आखिर जिला एवं सत्र न्यायालय जैसे अहम परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है? क्या जिम्मेदार इस ओर ध्यान देंगे, या फिर हर बारिश में ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे?”

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *