अलीगढ़ ब्रेकिंग:दबिश के दौरान अनलॉक हुई SI की पिस्तौल से चली गोली सिपाही की मौत SI घायल..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

 

अलीगढ़

दबिश के दौरान सिपाही की मौत।
अलीगढ़ थाना गभाना। में पुलिस गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई थी।

गोकशी के अभियुक्तों की तलाश में थाना गाँधीपार्क, गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीमों द्वारा दविश दी जा रही थी, दविश के दौरान उ0नि0 मजहर हसन की पिस्टल फँस गई थी जिसे दूसरे उ0नि0 राजीव कुमार द्वारा अनलॉक करने का प्रयास किया गया , जिससे पिस्टल से अचानक गोली चल गई जो उ0नि0 राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े मुख्य आरक्षी याकूब (एसओजी) के सिर में जा लगी । घायल दोनों लोगों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मुख्य आरक्षी याकूब को मृत घोषित कर दिया है एवं उ0नि0  राजीव कुमार का उपचार चल रहा है ।

 

[the_ad id='179']