बरेली:मुठभेड़ के दौरान 3 गौतस्कर गिरफ्तार,5 फरार तस्करों ने की फायरिंग.

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली में मुठभेड़ के दौरान 3 गौतस्कर गिरफ्तार, 5 फरार:पुलिस को देखते ही तस्करों ने की फायरिंग, तीनों के पैर में लगी गोली l

 

बरेली -बरेली में बढ़ती गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अब गौतस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 3 गौतस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। तीनों के पैर में गोली लगी है। जबकि 5 गौतस्कर मौका पाकर फरार हो गए।इज्जतनगर में देर रात हुई मुठभेड़ बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सहारा ग्राउंड में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गौकशी कर रहे है। जिसके बाद पुलिस ने सभी तस्करों की घेरेबंदी कर ली। पुलिस को देख तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाओ में फायरिंग की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें तीन तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 5 तस्कर फरार हो गए।तस्करों का है आपराधिक इतिहास पुलिस ने तीनों तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही तस्करों के पास से गौकशी के हथियार भी मिले है। वही मौका पाकर फरार हुए 5 तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छानबीन कर रही है। पुलिस ने जावेद हुसैन, वसीम, अख्तर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग बड़े तस्कर है और लंबे समय से गौकशी में लिप्त है। इन लोगों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है।इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि यह लोग बड़े गौ तस्कर हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहारा ग्राउंड पर छापा मारा तो यह लोग वहां पर गौकशी करते हुए मिले। पुलिस ने जब इन लोगों की घेरेबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। जिसमें तीन तस्करों के पैर में गोली लगी। जिनको गिरफ्तार किया गया है।जबकि पांच तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम उनको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट:देवेंद्र कुमार

[the_ad id='179']