
इलाज के दौरान युवक की मौत, गलत इन्जेक्शन लगाये जाने का आरोप*
अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेगनपुर निवासी रामचन्द्र दुबे उर्फ राजू दुबे उम्र करीब 57 वर्ष पुत्र कृष्ण मुरारी मूल रूप से अयाना थाना क्षेत्र के गॉव सेंगनपुर के रहने वाले थे जो वर्तमान में अजीतमल क्षेत्र के कस्बा आजादनगर स्थित मौहल्ले में रह रहते थे तथा सेंगनपुर स्थिति पचनद इण्टर कालेज में अध्यापन का कार्य करते थे। साथ में उनकी पत्नी रामकान्ती तथा तीन पुत्र सौरभ, गौतम तथा अनुपम अपने अपने परिवार के साथ रहते है। रविवार की दोपहर के बाद करीब तीन बजे उनके पसीना आया और घवड़ाहट हुई तो उनका पुत्र गौतम उन्हे लेकर सीएचसी अजीतमल में पहुचा जहा पर उपस्थिति डा0 एवं उनके सहयोगियो ने एक इन्जेक्शन लगाया और तभी उनकी मृत्यु हो गयी। अधेड़ की मृत्यु के बाद मौके पर पहुचे उनके परिजनों ने डाक्टर द्वारा लापरवाही करने तथा गलत इन्जेक्शन लगाये जाने का आरोप लगाते हुये हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुचे ब्लाक प्रमुख रजनीश पाण्डेय एवं कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी द्वारा परिजनों को समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराये जाने पर तैयार हुये। इस सम्बन्ध में डयूटी पर तैनात डा0 ने बताया कि मरीज की हालत ज्यादा खराब थी केवल एक पेन्टोप का इन्जेक्शन लगाया गया है इन्जेक्शन ने कार्य भी नही कर पाया तभी मरीज की मृत्यु हो गयी थी। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन लोगों का मानना है कि उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गयी है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।




