
नवनिर्वाचित अध्यक्ष/महामंत्री ने ली शपथ
नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष/महामंत्री को महापौर व नगर आयुक्त ने दिलायी शपथ।
कर्मचारी हितों की रक्षा और निगम हित में सदैव कार्य करने का महापौर व नगर आयुक्त ने दिलाया संकल्प
अधिकारी/कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष/महामंत्री की दी शुभकाॅमनायें
अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण सघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल को महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
बुधवार को नगर निगम जवाहर भवन में कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष/महामंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नए अध्यक्ष/महामंत्री को शासन की नीतियों का अनुश्रवण करने, कर्मचारी हितों की रक्षा और निगम हित में सदैव सकारात्मक सोच के साथ काम करने की शुंभकाॅमनायें दी।*
अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा संघ के विश्वास और निष्ठा के अनुरूप काम करने का प्रयास करेंगे, कर्मचारी हितों की रक्षा और निगम हित सदैव सर्वोपरि है कर्मचारियों के हितों और लम्बित मांगों को मजबूती के साथ निगम के अधिकारियों के सहयोग से शासन तक पहुॅचाया जायेगा
महामंत्री मानवेन्द्र सिंह ने कहा नगर निगम यूनियन एकजुटता का प्रतीक है नगर निगम यूनियन कर्मचारियों के साथ साथ संवैधानिक रूप से पब्लिक की समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए हमेशा तत्पर्य रहेंगी-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उनका मुख्य लक्ष्य है नगर निगम स्तर से लेकर शासन स्तर तक कर्मचारियों की समस्याओं को पूरी मजूबती के साथ सरकार तक पहुॅचाया जायेगा*
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महापौर/नगर आयुक्त सहित अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पार्षद राकेश ठाकुर, कर अधीक्षक आरके कमल, बेचन प्रसाद विशाल सिंह, सफाई यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी महामंत्री सुनील टुंडा स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब सीपी सिंह, हाकिम सिंह सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे।




