कथित समाज सेवी के पुत्र द्वारा किए गए युवती के वीडियो वायरल, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, हाईवे जा
हमीरपुर: मामला है हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे का, जहां पर एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हालात बेकाबू होते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में भारी तनाव फैल गया। विरोध में हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों ने जुलूस निकाला और स्वेच्छा से बाजार बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो मुस्लिम युवक अफान द्वारा बनाया गया है, जिस पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया, हालात बिगड़ने के डर से अधिकांश दुकानों के शटर गिरा दिए गए। घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने भरुआ सुमेरपुर थाने के सामने कानपुर-सागर हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपी युवक पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। हालात पर काबू पाने के लिए सीओ सदर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों की तहरीर पर पिता और पुत्र पर पाक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।फिलहाल भरुआ सुमेरपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बाइट—राजेश कमल (सीओ सदर)
रिपोर्ट:अनवर हुसैन




