
अलीगढ़ के क्वार्सी थाने इलाके में गत रविवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां गुलावठी निवासी पति द्वारा पत्नी का पीछा करते हुए एक छापा मारा गया जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ रामघाट रोड स्थित एक होटल में एक कमरे में रह रही थी पति द्वारा पुलिस को बुलाकर पत्नी और उसके प्रेमी की बरामदगी कराई गई पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां चंदनिया निवासी उसकी पत्नी को चंदनिया में उसके मायके पक्ष को सौंप दिया गया वही प्रेमी को भी हिदायत दी गई इस प्रकरण में पति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी से पूर्व से संबंध होने की बात भी कहीं पति-पत्नी की शादी को मात्र साढे तीन साल हुए हैं ऐसे में टूटती शादी और विवाहेत्तर संबंध का ये मामला सुर्खियों में बना रहा।




