बॉलीवुड को भी आई पसंद मुस्कान की अदा.. स्पॉटिफाई पर म्यूजिक एल्बम लॉन्च..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

बॉलीवुड को भी आई पसंद मुस्कान की अदा.. स्पॉटिफाई पर म्यूजिक एल्बम लॉन्च..
अलीगढ़ गंगा जमुनी तहजीब का यह शहर में जहां अदाकारों और कलाकारों और फनकारों की जननी रही है,वही मॉडलिंग और अदाकारी में आज एक नया नाम बहुत बड़े स्तर पर बॉलीवुड के साथ जुड़ गया जी हा हम बात कर रहे हैं मुस्कान गुप्ता की जो अलीगढ़ दुर्गाबाड़ी निवासी बिल्डर गगन गुप्ता और प्रीति गुप्ता की सुपुत्री है और उन्हें अपने एक म्यूजिकल एल्बम में निर्देशक सैय्यद अहमद अफजाल  (यंगिस्तान,लाल रंग फेम)द्वारा शूट किया है जिसका टीजर आज स्पॉटिफाई पर लॉन्च हुआ साथ ही कल पूरा एल्बम यू ट्यूब सहित कई अन्य प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हो रहा है.मुस्कान जो मात्र 21 वर्ष की है और उनके काम की एक गंभीर छाप उनके इस म्यूजिकल एल्बम के टीजर में ही देखने को मिली है।या यू कहे कि ये तो शुरुवात है अलीगढ़ से बॉलीवुड के माध्यम से दुनिया पर छाने की ।लेकिन आज का मुस्कान का लॉन्च पेज 3 का सेंसेशन लॉन्च बना हुआ है।

[the_ad id='179']